Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » अंतरराष्ट्रीय समाचार » दो साल छह महीने बाद पहुंचे प्रधानमंत्री, गहरे जख्मों पर ‘पैकेज’ की मरहमपटी

दो साल छह महीने बाद पहुंचे प्रधानमंत्री, गहरे जख्मों पर ‘पैकेज’ की मरहमपटी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मणिपुर में मोदी का मायाजाल!

दो साल छह महीने बाद पहुंचे प्रधानमंत्री, गहरे जख्मों पर ‘पैकेज’ की मरहमपटी।

मणिपुर के लोग आज भी उस दर्द से जूझ रहे हैं जिसे शायद ही आने वाले वर्षों में भुला सकें। दो साल छह महीने तक जब राज्य गृहयुद्ध जैसे हालात से गुजरता रहा, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां न आना और न ही पीड़ितों के लिए सहानुभूति के दो शब्द कहना, राज्य की जनता को गहरी चोट पहुंचा गया।

संघर्ष की पृष्ठभूमि

मैतेई और कूकी समुदाय के बीच आरक्षण और जमीन के अधिकारों को लेकर शुरू हुआ यह संघर्ष धीरे-धीरे खूनी टकराव में बदल गया। कोर्ट द्वारा मैतेई को आदिवासी घोषित करने के बाद कूकी बहुल इलाकों की जमीन और संसाधनों पर कब्ज़े की आशंका बढ़ गई। आरोप है कि केंद्र सरकार इस विवाद का लाभ उठाकर खनिज संपन्न क्षेत्रों को उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है।इस संघर्ष में हजारों कूकियों के घर जले, सैकड़ों चर्च ध्वस्त किए गए और बड़ी संख्या में लोग पलायन कर मिजोरम या राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हुए।

विपक्ष का रुख

जब केंद्र सरकार ने चुप्पी साध ली, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन बार मणिपुर पहुंचे और पीड़ितों से मिले। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत भी मणिपुर से की। उनकी उम्मीद थी कि केंद्र सरकार इन आवाजों को सुनेगी, लेकिन राहत और पुनर्वास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

अब क्यों पहुंचे मोदी?

लंबे इंतजार और देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मोदी का अचानक मणिपुर पहुंचना और भारी-भरकम पैकेज की घोषणा करना, लोगों को चुनावी दांव जैसा लग रहा है। राज्य में राष्ट्रपति शासन के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के साथ उनकी मौजूदगी से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही चुनाव की घोषणा हो सकती है।

जनता का रुख

मणिपुर की आम जनता का कहना है कि मोदी सरकार का देर से आया यह कदम महज़ ‘छवि सुधार अभियान’ है। राज्य की जनता उनके ‘मायाजाल’ में अब नहीं फंसने वाली। लोगों का कहना है कि “सच्ची परख तो मुश्किल वक्त में ही होती है, और उस वक्त मोदी हमारे साथ नहीं खड़े थे।”

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!