Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » साइकिल नहीं, हौसलों पर सवार है दिव्यांग सजुल टुडू – 11 राज्यों में 7330 किमी की यात्रा कर दिया अनोखा संदेश

साइकिल नहीं, हौसलों पर सवार है दिव्यांग सजुल टुडू – 11 राज्यों में 7330 किमी की यात्रा कर दिया अनोखा संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साइकिल नहीं, हौसलों पर सवार है दिव्यांग सजुल टुडू – 11 राज्यों में 7330 किमी की यात्रा कर दिया अनोखा संदेश

हजारीबाग के हटवे गांव के रहने वाले सजुल टुडू ने हादसे में गंवाए हाथ-पैर, फिर भी भारत भ्रमण पर निकले साइकिल से

हजारीबाग:- कहते हैं मन के हारे हार है और मन के जीते जीत. इसे साकार किया है हजारीबाग जिला के टाटीझरिया प्रखंड के हटवे गांव निवासी 27 वर्षीय सजुल टुडू ने। एक हाथ और एक पैर खोने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और साइकिल पर भारत भ्रमण शुरू कर दिया।सजुल अब तक 156 दिन में 11 राज्यों में 7330 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य केवल दूरी नापना नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना है कि दिव्यांगता शारीरिक होती है, मानसिक नहीं।

हादसे के बाद भी नहीं टूटा हौसला

साल 2014 में ट्रांसमिशन लाइन पर काम करते वक्त ऊंचाई से गिरने के कारण सजुल ने अपनाएक हाथ और एक पैर खो दिया। डॉक्टरों और परिवार से प्रेरणा लेकर उन्होंने जिंदगी को नए सिरे से जीने का निर्णय लिया और 18 मार्च 2025 को हजारीबाग से साइकिल यात्रा की शुरुआत की।

अब तक का सफर

सजुल अपनी विशेष साइकिल से पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा की यात्रा कर चुके हैं। उन्हें जगह-जगह पर लोगों का सम्मान और सहयोग मिला।

समाज के लिए संदेश

सजुल टुडू का कहना है कि “हौसला बुलंद हो तो कोई भी कठिनाई इंसान को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।” उनका सपना है कि वे पूरे भारत का भ्रमण कर हर किसी को यह संदेश दें कि जीवन की चुनौतियों से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है – हिम्मत।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लक्ष्मी देवी मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एंजेल्स हाई स्कूल के नाम

लक्ष्मी देवी मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एंजेल्स हाई स्कूल के नाम डीपीएस हजारीबाग को 4 विकेट से हराकर बना चैंपियन, पियूष

गवाह टूटे, केस छूटे! क्या अपराधियों के आगे बेबस है झारखंड पुलिस?

गवाह असुरक्षित, न्याय अधूरा! झारखंड में क्यों टूट रही न्याय व्यवस्था की सबसे अहम कड़ी? राष्ट्रीय समाचार डेस्क :-अपराध की दुनिया में एक पुरानी कहावत

वनभूमि पर बन रहे चेक डैम को लेकर बढ़ा विवाद, सूचना पट्ट नहीं लगाने पर ग्रामीणों में आक्रोश

वनभूमि पर बन रहे चेक डैम को लेकर बढ़ा विवाद, सूचना पट्ट नहीं लगाने पर ग्रामीणों में आक्रोश बरही/चौपारण: चौपारण प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र अंतर्गत वनभूमि

गरीबों की कमाई पर डाका! हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ लॉटरी कारोबार

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी का कारोबार चौक-चौराहों पर खुलेआम बिक रहे टिकट, व्हाट्सएप से हो रही बुकिंग; प्रशासन की भूमिका पर उठ

Live Cricket