Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग फोरलेन पर जिस्मफरोशी का अड्डा ध्वस्त, आधा दर्जन होटल सील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग फोरलेन पर जिस्मफरोशी का अड्डा ध्वस्त, आधा दर्जन होटल सील

हजारीबाग:–हजारीबाग जिला प्रशासन ने मंगलवार को फोरलेन क्षेत्र में अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह अभियान शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान छह होटलों पर एक साथ छापेमारी कर 23 युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया और सभी होटल सील कर दिए गए।पुलिस को लंबे समय से गुप्त सूचना मिल रही थी कि फोरलेन स्थित कुछ होटल और रेस्टोरेंट्स में जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा है। सत्यापन के बाद जिला प्रशासन ने विशेष अभियान की योजना बनाई और कई टीमों को एक साथ लगाया गया।कार्रवाई की अगुवाई हजारीबाग एसडीओ बैजनाथ कामती और सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने की। इस दौरान कई थाना प्रभारी, दंडाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।जिन होटलों को सील किया गया है उनमें —होटल 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल 2 ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल वर्णिका शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मौके से भागते नजर आए। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है और होटल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

2 thoughts on “हजारीबाग फोरलेन पर जिस्मफरोशी का अड्डा ध्वस्त, आधा दर्जन होटल सील”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!