Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

फरार सूर्या हांसदा का अंत: पुलिस एनकाउंटर में ढेर, अपराध और राजनीति का गठजोड़ उजागर।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

फरार सूर्या हांसदा का अंत: पुलिस एनकाउंटर में ढेर, अपराध और राजनीति का गठजोड़ उजागर।

गोड्डा:-महीनों तक पुलिस को चकमा देने वाला कुख्यात अपराधी और पूर्व बीजेपी नेता, वर्तमान JLKM प्रत्याशी सूर्या नारायण हांसदा आखिरकार कानून के शिकंजे से बच नहीं सका। गोड्डा-साहिबगंज पुलिस की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिले के मोहनपुर से उसे गिरफ्तार किया,लेकिन ललमटिया के जंगलों में हुई मुठभेड़ में वह पुलिस की गोली से ढेर हो गया।पुलिस रिकॉर्ड में सूर्या हांसदा कोई नया नाम नहीं था। रंगदारी, गोलीबारी, मशीन जलाने और धमकी जैसे कई संगीन मामलों में वह वांछित था। 10 जनवरी 2020 को अडानी की पावर पाइपलाइन तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने के मामले में भी उसकी गिरफ्तारी हुई थी।राजनीति में भी सूर्या का सफर विवादों से भरा रहा। 2009 और 2014 में जेवीएम से, 2019 में बीजेपी से और 2024 में JLKM के टिकट पर बोरियो विधानसभा का चुनाव लड़ चुका था, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उसने अपराध और राजनीति दोनों में सक्रियता बनाए रखी।सूत्रों के अनुसार, वह 27 मई को ईसीएल गोलीकांड का मुख्य आरोपी था,इसके अलावा साहिबगंज और ललमटिया में आगजनी की घटनाओं में भी उसका नाम शामिल था। पुलिस और सूर्या हांसदा के बीच मुठभेड़ के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा है।सूर्या की मां नीलमणि मुर्मू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बेटे की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी, लेकिन एनकाउंटर की खबर के बाद परिवार सदमे में है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “फरार सूर्या हांसदा का अंत: पुलिस एनकाउंटर में ढेर, अपराध और राजनीति का गठजोड़ उजागर।”

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की

Hazaribagh :छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

Chatra:छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश चतरा, 12 नवंबर।

Chatra :यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना!

यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना! बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों

Live Cricket

error: Content is protected !!