Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

देवघर में दर्दनाक सड़क हादसा: कांवड़ यात्रियों समेत 6 की मौत, 24 घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर में दर्दनाक सड़क हादसा: कांवड़ यात्रियों समेत 6 की मौत, 24 घायल।

रिपोर्ट: आशीष यादव 

झारखंड के देवघर जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में कांवड़ यात्रियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 24 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास हुआ।देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इनमें एक की मौत एम्स में इलाज के दौरान हुई। आठ घायलों का इलाज देवघर स्थित एम्स, जबकि दो का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।इससे पहले देवघर के सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी ने बताया कि चार श्रद्धालुओं की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी।देवघर के एसडीओ रवि कुमार के अनुसार, दुर्घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच की है। 32-सीटर बस कांवड़ियों को लेकर देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी, तभी ड्राइवर को झपकी लगने से बस का संतुलन बिगड़ गया। बस पहले ट्रक से टकराई और फिर 100-200 फीट आगे जाकर ईंट के ढेर से टकरा गई। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर शोक जताते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:”देवघर में श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटना की दुखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।”घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

प्रेम विवाह बना नासूर: पिता ने श्मशान में किया बेटी का पिंडदान, कहा— ‘अब वह हमारे लिए मर चुकी’

प्रेम विवाह से आहत पिता ने जीते-जी किया 18 वर्षीय बेटी का पिंडदान चौपारण के पाण्डेयबारा-आरापगार की घटना: श्मशान घाट पर पिता, भाई और चाचा

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

Live Cricket

error: Content is protected !!