Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

डिप्रेशन को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पतालों को किया सतर्क

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डिप्रेशन को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पतालों को किया सतर्क

राँची:- झारखंड में सक्रिय डिप्रेशन सिस्टम को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया है।शनिवार सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार, यह डिप्रेशन झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जिससे भारी वर्षा और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है।डॉ. अंसारी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें, खासकर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बच्चे अतिरिक्त सतर्क रहें। निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।राज्य भर के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, साथ ही इमरजेंसी सेवाएं 24×7 सक्रिय कर दी गई हैं। जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारियों को हर स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।पीने के पानी को उबालकर पीने, साफ-सफाई बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में 104 हेल्पलाइन या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है।मंत्री ने कहा, “जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत है। पूरी स्वास्थ्य टीम तैयार है और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।”

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Live Cricket

error: Content is protected !!