Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कोर्रा में पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की प्रतिमा खंडित, आक्रोश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोर्रा में पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की प्रतिमा खंडित, आक्रोश

हज़ारीबाग़:-हजारीबाग़ के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित कोलंबस कॉलेज के समीप केबी सहायक पार्क में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की आदमकद प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।प्रतिमा के सिर को तोड़कर नीचे गिरा दिया गया, जिसकी जानकारी सुबह होते ही स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को दी गई। घटना की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से फैली, जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों का स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ।स्थानीय जनप्रतिनिधि भैया अभिमन्यु कुमार ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि, “यह हमारी ऐतिहासिक धरोहर का अपमान है। कृष्ण बल्लभ सहाय जी का हजारीबाग़ से गहरा नाता रहा है। उनके परिवारजन आज भी यहीं निवास करते हैं। ऐसे कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रशासन तुरंत गिरफ्तारी करे और प्रतिमा की शीघ्र पुनः स्थापना कराए।”फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोषियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घटना से क्षेत्र में रोष का माहौल है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Live Cricket

error: Content is protected !!