Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » हजारीबाग के बड़का गांव में हाथियों का आतंक, गांवों में दहशत का माहौल… वन विभाग ने तेज की कोशिशें

हजारीबाग के बड़का गांव में हाथियों का आतंक, गांवों में दहशत का माहौल… वन विभाग ने तेज की कोशिशें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग के बड़का गांव में हाथियों का आतंक, गांवों में दहशत का माहौल… वन विभाग ने तेज की कोशिशें

हज़ारीबाग़:-हजारीबाग जिले के बड़कागांव और आसपास के इलाकों— इचाक, बरही, बरकट्ठा और दारू प्रखंड — में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। गांवों में दहशत का माहौल है। फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और कई घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हाथियों का झुंड बार-बार आबादी वाले इलाकों में घुस रहा है, जिससे ग्रामीणों की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।करीब 25 हाथियों का बड़ा झुंड बीते कई दिनों से बड़का गांव और आसपास तबाही मचा रहा है। झुंड में कई छोटे हाथी भी शामिल हैं। अब तक दर्जनों एकड़ में धान, मक्का और सब्जियों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। कई गरीब ग्रामीणों के कच्चे मकान भी जमींदोज हो चुके हैं!डर का आलम ये है कि ग्रामीण रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं। बच्चों और महिलाओं में डर है। खेतों का काम ठप है, कई जगह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी घर में ही रोक लिया गया हैवन विभाग के अधिकारी ए. के. परमार ने बताया कि झुंड को आबादी से दूर खदेड़ने की कोशिशें जारी हैं।हाथियों को चतरा बॉर्डर की ओर भगाया जा रहा है। मौके पर विभाग की त्वरित कार्यबल (QRT टीम) शाम 7 बजे से लगातार तैनात रहती है।ग्रामीणों को पटाखे, मशाल और ढोल-नगाड़ों से हाथियों को दूर भगाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन विभाग ने चेतावनी दी है कि कोई भी ग्रामीण हाथियों के पास न जाए, न ही फोटो या वीडियो बनाने की कोशिश करे। इससे जान का खतरा हो सकता है।वन विभाग ने फसल और संपत्ति के नुकसान पर मुआवजे का ऐलान किया है।फसल के नुकसान पर ₹130 प्रति डिसमिल, कच्चा मकान टूटने पर ₹10,000 और अनाज नुकसान पर ₹2600 प्रति क्विंटल की दर से मुआवजा मिलेगा। सर्वे गांव के मुखिया और वन विभाग की टीम कर रही है।वन विभाग के अनुसार महुआ शराब की गंध हाथियों को गांव में खींच लाती है। ग्रामीणों से शराब नहीं बनाने की अपील की गई है।विभाग ने जिला प्रशासन से सोलर लाइट और हाई मास्ट लाइट की मांग की है ताकि रात में हाथियों की गतिविधि पर नजर रखी जा सके।हाथियों के हमलों की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक साल में 22 लोगों की मौत हाथियों के हमले में हो चुकी है।वन विभाग ने साफ कहा है— “जान बचाइए, हाथियों से दूरी बनाए रखिए। किसी भी आपात स्थिति में विभाग को तुरंत सूचना दें। जंगल और वन्यजीवों से छेड़छाड़ से बचें।”जंगलों की कटाई और पर्यावरण के दोहन का नतीजा अब गांवों में दिख रहा है। ज़रूरत है इंसान और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाने की ताकि दोनों सुरक्षित रह सकें।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!