Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन

रांची: चर्चित ट्रेजरी घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की पूछताछ लगातार जारी है। शुक्रवार को रिमांड अवधि का अंतिम दिन माना जा रहा है, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को वापस भेजा जाएगा।

पूछताछ से पहले सभी आरोपियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें पुनः सीआईडी कार्यालय लाकर मामले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को एसआईटी ने सुबह करीब 11 बजे से शाम 6 बजे तक आरोपियों से लंबी पूछताछ की। इस दौरान वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और सरकारी राशि की निकासी से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर जानकारी जुटाई गई।

जांच में मिले शुरुआती इनपुट के आधार पर एक सिपाही की भूमिका भी संदेह के दायरे में बताई जा रही है। एसआईटी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि राशि निकासी की पूरी प्रक्रिया किस तरह संचालित की गई और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता रही।

सीआईडी की टीम बैंक खातों, लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए अभी कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटानी बाकी हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

रिपोर्ट: आशीष यादव

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना!

यूएसए मेड हथियार और कारतूस के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, स्वर्ण कारोबारियों को बनाया था निशाना! बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे दोनों

Hazaribagh :विधिक सेवा दिवस पर हजारीबाग में एक सप्ताह तक चलेगा कानूनी जागरूकता अभियान, पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों को दी गई कानून की जानकारी

विधिक सेवा दिवस पर हजारीबाग में एक सप्ताह तक चलेगा कानूनी जागरूकता अभियान, पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों को दी गई कानून की जानकारी ईचाक

बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण विवाद में खूनी संघर्ष, कांडतरी और गुरुचट्टी के ग्रामीणों के बीच जमकर पत्थरबाजी, 15 घायल

बुढ़वा महादेव मंदिर निर्माण विवाद में खूनी संघर्ष, कांडतरी और गुरुचट्टी के ग्रामीणों के बीच जमकर पत्थरबाजी, 15 घायल हजारीबाग/बड़कागांव। बड़कागांव के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध

Ranchi:आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव के जरिए जाहिर की थी नाराजगी

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से मचा हड़कंप, फेसबुक लाइव के जरिए जाहिर की थी नाराजगी रांची। राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के

Live Cricket

error: Content is protected !!