Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » कटकमसांडी थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार को झारखंड मुख्यमंत्री पदक से मिलेगा सम्मान

कटकमसांडी थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार को झारखंड मुख्यमंत्री पदक से मिलेगा सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटकमसांडी थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार को झारखंड मुख्यमंत्री पदक से मिलेगा सम्मान।

हजारीबाग :-हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार को उनके उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस और समाज के बीच भरोसे का सेतु बनने वाले राजवल्लभ कुमार की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।झारखंड सरकार द्वारा प्रदेश के पुलिस बल में सराहनीय सेवा देने वाले कर्मियों को हर वर्ष इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाता है। इसी क्रम में कटकमसांडी थाना प्रभारी को यह पदक उनके अनुकरणीय कार्यों और समर्पण भावना के लिए प्रदान किया जा रहा है।राजवल्लभ कुमार वर्ष 2018 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव से पूरी की और बचपन से ही पुलिस सेवा में जाने का सपना देखा। कठिन परिश्रम और लगन से उन्होंने फिजिकल और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर पुलिस विभाग में अपनी जगह बनाई। सेवा में आने के बाद से ही वे लगातार जनता के हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया और समय-समय पर समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में भागीदारी निभाई।राष्ट्रीय समाचार के संवाददाता आशीष यादव से खास बातचीत में थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार ने कहा “मुख्यमंत्री पदक मिलना मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह सम्मान मेरे परिवार, साथियों और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहयोग का परिणाम है। मैं आगे भी ईमानदारी से समाज की सेवा करता रहूंगा।”राजवल्लभ कुमार ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया कि वे एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं जबकि माता गृहिणी हैं। उन्हें पुलिस सेवा में आने की प्रेरणा अपने पिता से मिली, जिन्होंने उन्हें हमेशा देश सेवा के लिए प्रोत्साहित किया।पदक की घोषणा के साथ ही कटकमसांडी क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस सम्मान को पूरे प्रखंड के लिए गौरव की बात बताया है। बधाई देने वालों में हज़ारीबाग़ के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, सदर SDPO अमित आनंद,कटकमसांडी अंचलाधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, बीडीओ पूजा कुमारी, पेलावल ओपी प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय, बिरजा कुजूर, लक्ष्मण सिंह, तरुण महतो, योगेंद्र मेहता, मनोज कुमार, अजय सिंह, फिलिप बरला, चालक सुधांशु सिंह और कार्यालय सहायक आशीष कुमार शामिल हैं।स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि थाना प्रभारी राजवल्लभ कुमार का यह सम्मान आने वाली युवा पीढ़ी और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उनकी ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!