Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गिरिडीह में एसीबी टीम ने राजस्व अधिकारी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिरिडीह में एसीबी टीम ने राजस्व अधिकारी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

गिरिडीह:-एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोप है कि गावां अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी आलोक रंजन ने एक व्यक्ति से ₹50,000 की मांग की थी, जिसमें से ₹20,000 लेते समय एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।

शिकायतकर्ता ने दिया सबूत

शिकायतकर्ता राजेश कुमार यादव ने बताया कि राजस्व कर्मचारी ने उनसे काम कराने के बदले ₹50,000 की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने एसीबी को सूचना दी और टीम ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की। जब आरोपी ने ₹20,000 की रिश्वत ली, तभी एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला दर्ज, जांच जारी

एसीबी ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है!

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!