Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » कुएं में मिली लाश, गुस्साई भीड़ ने आरोपी के पिता को पीट-पीटकर मार डाला

कुएं में मिली लाश, गुस्साई भीड़ ने आरोपी के पिता को पीट-पीटकर मार डाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिनेश प्रजापति की लाश पांचवें दिन कुएं से मिली, आक्रोशित ग्रामीणों ने अपहरण आरोपी के घर में की आगजनी, मारपीट में पिता की मौत

बड़कागांव:-पांच दिनों से लापता दिनेश प्रजापति (28) का शव गुरुवार को बड़कागांव थाना क्षेत्र के कुम्हरडीहा के मंगरदाहा में स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को आसपास के किसानों ने देखा और पुलिस को सूचित किया।घटना की जानकारी मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी नमेधारी रजक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को बाहर निकालने का प्रयास हो ही रहा था कि परिजनों को इसकी सूचना मिली।परिजन मौके पर पहुंच कर आक्रोशित हो गए और शव निकलवाने से पहले अपहरण के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।दरअसल, दिनेश प्रजापति की पत्नी संगीता देवी ने 6 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति का अपहरण कुम्हरडीहा निवासी सुभाष प्रजापति ने किया है। लेकिन पांच दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला।शव मिलने की खबर के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुम्हरडीहा पहुंचकर आरोपी सुभाष प्रजापति के घर में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। घर में रखे दो मोटरसाइकिल, फर्नीचर, अनाज और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। सुभाष की तलाश में जुटे लोगों को वह नहीं मिला, लेकिन उसके 55 वर्षीय पिता महेश प्रजापति को पाकर भीड़ ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।गंभीर रूप से घायल महेश को बड़कागांव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!