Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » छड़वा मोहर्रम मेले में शामिल हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह, अखाड़ों के धारियों को किया गया सम्मानित

छड़वा मोहर्रम मेले में शामिल हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह, अखाड़ों के धारियों को किया गया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

छड़वा मोहर्रम मेले में शामिल हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह, अखाड़ों के धारियों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय समाचार डेस्क:-हजारीबाग की ऐतिहासिक भूमि पर मोहर्रम की दसवीं तारीख को आयोजित छड़वा मोहर्रम मेला एक बार फिर सामाजिक सौहार्द, गंगा-जमुनी तहज़ीब और परंपरा का प्रतीक बनकर सामने आया।इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं नगर निगम प्रभारी मुन्ना सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन स्थल पर पहुँचने पर छड़वा मोहर्रम कमिटी द्वारा उन्हें पारंपरिक अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।मुन्ना सिंह ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा“यह मेला केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक साझेदारी और मानवता का उत्सव है। ऐसे आयोजन हमें जोड़ते हैं और एक बेहतर समाज की दिशा में प्रेरित करते हैं।”

अखाड़ों के धारियों को किया गया सम्मानित

मेले की विशेष उपलब्धियों में एक यह रही कि मुन्ना सिंह ने विभिन्न अखाड़ों के धारियों को उनके साहस, अनुशासन और प्रदर्शन के लिए स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा“ये धारी हमारे सांस्कृतिक जीवन के वाहक हैं। ये परंपरा, अनुशासन और बहादुरी के प्रतीक हैं — उन्हें सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी है।”

श्रद्धा, समरसता और उत्सव का संगम

मेले में ताजियों की शोभायात्रा, मातमी धुन, और अखाड़ों के हैरतअंगेज़ करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारीबाग शहर और आसपास के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे।छड़वा मोहर्रम मेला वर्षों से हजारीबाग की सांझा सांस्कृतिक चेतना का जीवंत उदाहरण बना हुआ है, जो हर साल सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है।

 

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket