Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » सांसद तीर्थ दर्शन योजना: सकुशल लौटे श्रद्धालु, ढोल-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

सांसद तीर्थ दर्शन योजना: सकुशल लौटे श्रद्धालु, ढोल-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सांसद तीर्थ दर्शन योजना: सकुशल लौटे श्रद्धालु, ढोल-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

हजारीबाग:-सांसद तीर्थ दर्शन योजना के तहत आध्यात्मिक यात्रा पर गए हजारीबाग जिले के श्रद्धालु सकुशल लौट आए हैं। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान, माँ विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन और अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद लौटे श्रद्धालुओं का नृसिंह स्थान मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

तीर्थयात्रा बना अविस्मरणीय अनुभव

श्रद्धालुओं ने बताया कि यह तीर्थ यात्रा न केवल आध्यात्मिक रूप से लाभकारी रही, बल्कि उनके जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव भी बन गई। आस्था और श्रद्धा से भरी इस यात्रा में सभी ने सामूहिक भजन, पूजन और दर्शन के साथ साथ सांस्कृतिक अनुभव भी साझा किया।

सांसद मनीष जायसवाल के प्रति जताया आभार

श्रद्धालुओं ने सांसद मनीष जायसवाल के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि “हम नृसिंह स्थान की पावन धरती से तीर्थ यात्रा कर सके, यह हमारे लिए गौरव की बात है। सांसद महोदय ने हमें यह अवसर देकर जीवन भर के लिए यादगार पल दिए हैं।”

गांव में दिखा उत्साह का माहौल

तीर्थ यात्रियों के सकुशल लौटने पर नृसिंह स्थान सहित उनके गांवों में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने अपने बुजुर्गों और पड़ोसियों का फूल-मालाओं व आत्मीयता के साथ स्वागत किया। गांव-गांव में श्रद्धालुओं ने यात्रा के अनुभव साझा किए और मंगलगान गूंजे।

स्वागत समारोह में शामिल हुए गणमान्य लोग

इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से कटकमदाग के उप प्रमुख विमल प्रसाद गुप्ता,खपरियावा पंचायत के मुखिया राजेश गुप्ता,वार्ड सदस्य तिलेश्वर साव,भाजपा कार्यकर्ता: वीरेंद्र साव, सिद्धेश्वर साव, संजय पासवान, सोनू सिंह, सीताराम साव, रंजीत साव, विशाल वर्मा, सुबोध वर्मा, अनिल साव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket