Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » चतरा में पुलिस जवान ने मजदूर को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

चतरा में पुलिस जवान ने मजदूर को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वर्दी की आड़ में गुंडागर्दी!

चतरा में पुलिस जवान ने मजदूर को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

चतरा:- जिस वर्दी को जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सौंपा गया है, जब वही वर्दीधारी अत्याचार करने लगे, तो भरोसा टूटता है। झारखंड के चतरा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पुलिस जवान ने खुलेआम एक मजदूर की बेरहमी से पिटाई की। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।यह घटना शनिवार की शाम गंदौरी मंदिर के पास स्थित पवन होटल के बाहर हुई, जब दो पुलिस जवान बुलेट मोटरसाइकिल से होटल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहां पहले से खड़े एक मजदूर ने अनजाने में अपनी बाइक उनकी बुलेट के पीछे लगा दी थी।पुलिस जवानों ने मजदूर को बाइक हटाने के लिए कहा। मजदूर ने थोड़ी देर कर दी, जिससे नाराज़ होकर सिविल ड्रेस में मौजूद जवान मनीष कुमार ने अचानक मजदूर की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उनके साथ एक और जवान अंकित कुमार भी मौजूद थे।घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लाल शर्ट पहने जवान मनीष कुमार मजदूर को पीट रहे हैं, और सफेद शर्ट में खड़े अंकित कुमार मूकदर्शक बने हुए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि दोनों जवान नशे की हालत में थे।वीडियो वायरल होते ही जनता में रोष फैल गया है। लोगों का कहना है कि अगर वर्दीधारी ही कानून को अपने हाथ में लेंगे तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा..? स्थानीय लोगों ने सदर थाना प्रभारी एवं जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।इस तरह की घटनाएं पुलिस महकमे की छवि को धूमिल करती हैं और समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं। सवाल उठता है कि क्या वर्दी अब सेवा का प्रतीक न रहकर, सत्ता और दबंगई का प्रतीक बन चुकी है?

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket