Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा,कोर्रा थाना के पुलिस जवान की मौत, एक गंभीर

हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा,कोर्रा थाना के पुलिस जवान की मौत, एक गंभीर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में दर्दनाक सड़क हादसा,कोर्रा थाना के पुलिस जवान की मौत, एक गंभीर

हजारीबाग:-हजारीबाग जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कोर्रा थाना में पदस्थापित दो पुलिस जवान एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए, जिससे एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।मृत जवान की पहचान नंदलाल ठाकुर के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल गणेश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल से रांची रेफर किया गया है।
घटना के बाद मृतक जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के उपरांत हजारीबाग पुलिस लाइन लाया गया, जहां पुलिस बल और वरीय अधिकारियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि यह घटना रात्रि गश्ती के दौरान घटी।दोनों जवान सड़क पर गश्ती कर रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।सूचना मिलते ही कोर्रा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल जवानों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों ने नंदलाल ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गणेश सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें रांची रेफर किया गया।एसडीपीओ ने यह भी बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।इस हादसे के बाद हजारीबाग पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है।जवान नंदलाल ठाकुर की शहादत को कर्तव्यपालन के दौरान दिया गया बलिदान बताया जा रहा है।पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कई वरीय अधिकारी और जवानों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!