Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » 2280 बोतल नकली शराब और 770 लीटर स्प्रिट जब्त, एक गिरफ्तार

2280 बोतल नकली शराब और 770 लीटर स्प्रिट जब्त, एक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

2280 बोतल नकली शराब और 770 लीटर स्प्रिट जब्त, एक गिरफ्तार

चतरा:-चतरा पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिधौर थाना क्षेत्र के मारंगी गांव में एक अवैध नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 2280 बोतलें शराब, 770 लीटर स्प्रिट, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित भारी मात्रा में शराब निर्माण से जुड़ा सामान जब्त किया गया है।

इस दौरान दयाल मुंडा नामक एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जो सोमा मुंडा का पुत्र है और इसी गांव का निवासी है। यह कार्रवाई सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में की गई, जिनके अनुसार उन्हें इस अवैध शराब निर्माण की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना की पुष्टि के बाद गिधौर थाना प्रभारी कुमार गौतम के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सोनी खलखो, सुनील कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद शर्मा, रंजय कुमार सिंह और अन्य जवान शामिल थे।

एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति का हिस्सा है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि तस्कर नशे का कारोबार नहीं छोड़ते, तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और यह संदेश गया है कि चतरा पुलिस अवैध कारोबार पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket