Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

समाजसेवी विजय सिंह को जान से मारने की धमकी, थाने में दी गई शिकायत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

समाजसेवी विजय सिंह को जान से मारने की धमकी, थाने में दी गई शिकायत

फोन कॉल कर दी गई धमकी, FIR की प्रक्रिया जारी

हजारीबाग:-जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी और व्यवसायी विजय सिंह को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि “विकास तिर्की” नामक एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल के ज़रिए विजय सिंह को धमकी दी। कॉल +91-9162744638 नंबर से की गई थी, जिसमें फोन करने वाले ने पहले तो सुधर जाने की चेतावनी दी और फिर गंभीर परिणाम भुगतने को कहा।घटना की जानकारी मिलते ही विजय सिंह ने संबंधित थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है और FIR की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विजय सिंह ने कहा कि उन्हें किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन इस तरह की धमकी मिलना चिंताजनक है।उन्होंने बताया कि वह समाजसेवा के साथ-साथ जमीन के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं, और हाल के दिनों में कुछ लोगों द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। उन्हें शक है कि यह धमकी उन्हीं लोगों द्वारा दिलवाई गई हो सकती है। इस संबंध में भी उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दे दी है।विजय सिंह ने पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि धमकी देने वाला आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!