Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » अंतरराष्ट्रीय समाचार » राजा रघुवंशी हत्याकांड,20 लाख की सुपारी, 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स, 10 सबूत और ‘ऑपरेशन हनीमून’ का पर्दाफाश

राजा रघुवंशी हत्याकांड,20 लाख की सुपारी, 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स, 10 सबूत और ‘ऑपरेशन हनीमून’ का पर्दाफाश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजा रघुवंशी हत्याकांड,20 लाख की सुपारी, 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स, 10 सबूत और ‘ऑपरेशन हनीमून’ का पर्दाफाश

शिलांग/इंदौर:-प्रेम, धोखा और साजिश से भरे राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इंदौर की सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर महज़ 4 दिन पहले हुए विवाह के बाद पति राजा को 20 लाख रुपये की सुपारी देकर मरवा दिया। मेघालय की खूबसूरत वादियों में साजिश का ऐसा खेल रचा गया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

ऑपरेशन हनीमून: 120 अफसर, 42 CCTV फुटेज और पूरी साजिश बेनकाब

शिलांग पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया। जांच में 120 अफसरों की टीम और 42 CCTV कैमरों की मदद से सच सामने लाया गया। सोनम ने राजा को हनीमून के बहाने शिलांग बुलाया, जहां दाओ (हथौड़े) से हत्या कर दी गई।

मायके में बनी साजिश, शादी के 4 दिन बाद लिया था फैसला

सोनम शादी के महज चार दिन बाद मायके चली गई और वहीं से अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर किया गया, जिन्हें अग्रिम सुपारी के रूप में 50 हजार रुपये हवाला के जरिए दिए गए।

शादी के दिन ही बना लिया था हत्या का प्लान

पुलिस जांच में सामने आया कि राज कुशवाहा शादी के दिन ही टूट गया और उसी वक्त हत्या की योजना बना ली। उसने सोनम से राजा को शिलांग बुलाने और किसी भी हालत में खत्म करने को कहा।

हवाला लिंक और बैंक ट्रांजैक्शन से खुली परतें

जांच में सामने आया कि पीथमपुर के एक हवाला कारोबारी से राज ने 50 हजार रुपये लिए, जो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को एडवांस में दिए गए। साथ ही सोनम के बैंक खाते में संदिग्ध ट्रांजैक्शन के प्रमाण भी मिले हैं।

फॉरेंसिक सबूत और क्राइम सीन री-क्रिएशन की तैयारी

पुलिस के हाथ लगे खून से सने कपड़े, रेनकोट, हथियार, टूटा मोबाइल, और WhatsApp चैट को फॉरेंसिक जांच में भेजा गया है। जल्द ही क्राइम सीन री-क्रिएट कर सारे रहस्यों की कड़ियों को जोड़ा जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!