Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

इंदौर हत्याकांड: हनीमून के बहाने रचा कत्ल का खौफनाक खेल — पत्नी सोनम निकली मास्टरमाइंड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

इंदौर हत्याकांड: हनीमून के बहाने रचा कत्ल का खौफनाक खेल — पत्नी सोनम निकली मास्टरमाइंड

इंदौर/शिलांग:नवविवाहित जोड़े के हनीमून ने तब खौफनाक मोड़ ले लिया जब पति की हत्या और पत्नी की गुमशुदगी की खबर ने पूरे देश को चौंका दिया। अब इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है—इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड खुद पत्नी सोनम निकली, जिसने हनीमून को ही कत्ल का मंच बना डाला।

गाजीपुर में ढाबे से पकड़ी गई सोनम, पुलिस के सामने किया सरेंडर

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून मनाने मेघालय रवाना हुए। कुछ दिन बाद राजा की लाश मेघालय में मिली और सोनम लापता हो गई। अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे से सोनम पकड़ी गई, जहां उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।सोनम के साथ तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें से दो इंदौर से और एक गाजीपुर से पकड़ा गया। एक आरोपी अभी भी फरार है।मेघालय के पुलिस महानिदेशक आई. नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने ही पति की हत्या की साजिश रची थी। उसने बाहर से शूटर बुलाए और पूरे हनीमून ट्रिप को हत्या का जाल बना दिया।मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने भी सोशल मीडिया पर कहा,मेघालय पुलिस ने सात दिनों में तीन आरोपियों को पकड़ कर सराहनीय काम किया है।

प्रेम विवाह या सुनियोजित साजिश?

पुलिस के मुताबिक, यह मामला अब प्रेम विवाह कम, योजनाबद्ध मर्डर ज़्यादा लग रहा है। सोनम ने पहले विश्वास जीतकर शादी की और फिर पूरी ट्रिप को ‘मर्डर मिशन’ बना दिया। राजा की हत्या के लिए पेशेवर अपराधियों को हायर किया गया था।एसआईटी इस केस की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!