Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » 15 वर्षीय नाबालिग युवती का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म।

15 वर्षीय नाबालिग युवती का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

15 वर्षीय नाबालिग युवती का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म।

हज़ारीबाग:-कटकमसांडी थाना क्षेत्र के  अंतर्गत एक सनसनीखेज़ वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार को करीब साढ़े बारह बजे एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर से शौच के लिए निकली थी । जब वह शौच क्रिया से निवृत्त होकर वापस लौट रही थी,उसी वक्त घात लगा कर बैठे गांव के तीन मनचले युवक – शुभम कुमार दूबे, सुमित कुमार दूबे, दोनों के पिता गणेश दूबे एवं शनि कुमार दूबे पिता कृष्णा कुमार दूबे ने चाकू दिखाकर लड़की को अपने कब्जे में ले लिया और उसे मंदिर के बगल जंगल में एक पुराना खाली पड़े मकान में ले गए। वहां उसके साथ दरिंदगी का खेल शुरू हुआ और तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।इतना ही नहीं उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर उसी मकान में दिन बारह बजे से रात आठ-नौ बजे तक रखा गया और इस दरम्यान उसके साथ तीनों युवकों द्वारा कई बार बारी-बारी से बलात्कार किया गया। साथ ही साथ उसे चाकू दिखाकर धमकी दी गई कि अगर इस घटना के बारे में परिवार के किसी भी व्यक्ति को जानकारी दी तो हमलोग तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।इधर लड़की के परिजन खोजबीन कर परेशान रहे। जब वे सभी मंदिर के बगल वाले खाली पड़े मकान में पहुंचे तो वहां लड़की बेसुध अवस्था में पड़ी मिली। उसे उठा कर घर लाया गया और फिर उससे पूछा गया तो उसने डरते हुए सारी घटना को बतायी। सुबह रविवार को इस घटना के बारे में रविदास समाज को दी गई तब गांव के पचास -साठ की संख्या में रविदास समाज के लोग पीड़िता को लेकर कटकमसांडी थाना आए।रविदास समाज के प्रखंड अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार दास को मोबाइल पर सूचना देकर समाज के लोगों ने थाना बुलाया। प्रखंड अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार के नेतृत्व में रविदास समाज के लोगों ने थाना प्रभारी राज वल्लभ कुमार से मुलाकात कर सारी घटना से अवगत कराया।कटकमसांडी थाना प्रभारी राज वल्लभ कुमार के संज्ञान में मामला आते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएनएस-96/70 (2 )/3(5),3(2) (v)/3(i),(r)/3 ( i) (s) एससी/एसटी ऐक्ट तथा पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए शेख भीखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भिजवाया। साथ ही साथ तुरंत स्वयं अपने नेतृत्व में छापामारी दल गठित कर एक अभियुक्त सुमित कुमार दूबे को गिरफ्तार कर थाना ले आए। थाना प्रभारी राज वल्लभ कुमार ने बताया कि इस प्रकार के घिनौना काम करने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह सब मानसिक विकृति की पहचान है।आगे की कार्रवाई व अनुसंधान जारी है। बाकी और दो आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!