Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » क्राइम » हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता, अफीम तस्करी का पर्दाफाश,14.9 किलो अफीम, 28.57 किलो ‘कट’, ₹66 हजार नकद समेत छह गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता, अफीम तस्करी का पर्दाफाश,14.9 किलो अफीम, 28.57 किलो ‘कट’, ₹66 हजार नकद समेत छह गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता, अफीम तस्करी का पर्दाफाश,14.9 किलो अफीम, 28.57 किलो ‘कट’, ₹66 हजार नकद समेत छह गिरफ्तार

हजारीबाग:-हजारीबाग जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) श्री अमित आनंद के नेतृत्व में कोर्रा, लोहसिंघना और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर पुलिस ने अफीम तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में कुल छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में अफीम, कट, नकदी और वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग के कुछ क्षेत्रों में अफीम की बिक्री हो रही है। इसके बाद टीम गठित कर तीन थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई।कार्रवाई में निम्नलिखित बरामदगी और गिरफ्तारियां हुईं

बरामदगी का विस्तृत विवरण:-

  • अफीम: 14.9 किलोग्राम
  • ‘कट’ (मिलावटी रसायन): 28.57 किलोग्राम
  • नकद राशि: ₹66,000/-
  • मोबाइल फोन: 06 स्मार्टफोन
  • मोटरसाइकिल/स्कूटी: 3 (2 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी)
  • इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन: 1

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व विवरण:-

  1. राहुल यादव (23 वर्ष), निवासी: केन्दुआ, थाना गिद्धौर, जिला चतरा
  2. मो. अरशद अंसारी (26 वर्ष), निवासी: डोठवा, थाना कटकमसांडी, हजारीबाग
  3. अविनाश कुमार (19 वर्ष), निवासी: गिद्धौर, चतरा
  4. राहुल पांडेय (21 वर्ष), निवासी: गिद्धौर, चतरा – पहले से NDPS एक्ट में आरोपी
  5. पिंटू कुमार दांगी (25 वर्ष), निवासी: दारियातु, थाना सदर चतरा
  6. मुकुल दांगी (28 वर्ष), निवासी: दारियातु, थाना सदर चतरा – पूर्व में गाजियाबाद (उ.प्र.) में NDPS केस में नामजद

नामजदथाना वार छापेमारी का नेतृत्व:-

  • कोर्रा थाना: थाना प्रभारी एवं पैंथर टीम
  • लोहसिंघना थाना: पुनु कुमार यादव (थाना प्रभारी), खालिद इकबाल व अन्य
  • मुफ्फसिल थाना: कुणाल किशोर (थाना प्रभारी), जीतेन्द्र भगत, नितीश कुमार व सशस्त्र बल

यह संयुक्त कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की दिशा में एक सशक्त प्रयास मानी जा रही है। NDPS एक्ट के तहत सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हजारीबाग पुलिस की तत्परता और संयोजन की तारीफ चारों ओर हो रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!