Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » अब बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा सिरमटोली फ्लाइओवर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

अब बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा सिरमटोली फ्लाइओवर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अब बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा सिरमटोली फ्लाइओवर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

रांची: राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित सिरमटोली फ्लाइओवर का गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब यह फ्लाइओवर “बाबा कार्तिक उरांव फ्लाइओवर” के नाम से जाना जाएगा।डोरंडा से सिरमटोली तक बना यह एलिवेटेड पथ बीते कुछ महीनों से रैंप विवाद और जनआंदोलनों के कारण चर्चा में रहा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा,इस फ्लाइओवर को लेकर जो भी चर्चाएं हुईं, मैं उन विवादों में नहीं जाना चाहता। लेकिन आज जो खुशी और संतोष लोगों के चेहरे पर है, वह हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। हमने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि किसी की भावना आहत न हो और किसी की बलि देकर राजनीति नहीं करनी है।

फ्लाइओवर की विशेषताएं:

  • लंबाई: 2.34 किलोमीटर
  • प्रारंभ बिंदु: सिरमटोली चौक
  • अंत बिंदु: मेकॉन गोलचक्कर
  • रूट: सिरमटोली → राजेंद्र नगर चौक → मेकॉन
  • प्रकार: चार लेन एलिवेटेड पथ सह आरओबी

रैंप विवाद और झारखंड बंद:

गौरतलब है कि फ्लाइओवर का एक रैंप सरना स्थल के समीप प्रस्तावित था, जिसे लेकर स्थानीय आदिवासी समाज और संगठनों में विरोध था। इसी को लेकर 4 जून को झारखंड बंद का आह्वान किया गया था। विरोध के बीच सरकार ने फ्लाइओवर को जनता को समर्पित करते हुए नामकरण कर राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है।

सीएम की अपील:

मुख्यमंत्री ने अपील की कि अब यह फ्लाइओवर सिर्फ एक संरचना नहीं, बल्कि झारखंड के स्वाभिमान और समावेशी सोच का प्रतीक बने। उन्होंने कहा कि “झारखंड के लिए विकास और संवेदनशीलता दोनों साथ-साथ चलेंगे।”

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!