Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

किसान ने बनाया विकास मॉडल, खेती के साथ किया सुअर पालन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

किसान ने बनाया विकास मॉडल, खेती के साथ किया सुअर पालन

हजारीबाग:-जिले के अमनारी गांव के दो प्रगतिशील किसानों ने खेती से जुड़े अवशिष्ट पदार्थों के निपटारे के लिए एक अनोखा मॉडल विकसित किया है, जो अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। सदर प्रखंड के अमनारी गांव के राम प्रसाद कुशवाहा और कौलेश्वर कुमार ने खेतों में बचे अपशिष्टों के निपटान के लिए सुअर पालन की शुरुआत की है।हजारीबाग कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां किसान लगातार नवाचार कर रहे हैं। खेती के दौरान बचने वाले जैविक अपशिष्ट पहले जहां बेकार समझकर फेंक दिए जाते थे, अब वही अवशेष सूअरों के आहार में परिवर्तित हो रहे हैं। इससे न केवल अपशिष्ट प्रबंधन आसान हुआ है, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।वही कौलेश्वर कुमार, प्रगतिशील किसान ने कहा कि”हमने देखा कि खेती के बाद बहुत सारा कचरा बेकार चला जाता था। सोचा क्यों न इसे उपयोग में लाया जाए। अब ये सूअरों का भोजन बन रहा है और हमें आमदनी भी हो रही है।”सुअर पालन आज के समय में एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में उभरा है, और इसकी शुरुआत करने के लिए अधिक लागत की आवश्यकता भी नहीं होती।जैविक अवशेषों का उपयोग करते हुए इस व्यवसाय को आसानी से शुरू किया जा सकता है।वही राम प्रसाद कुशवाहा, प्रगतिशील किसान ने भी बताया कि”पहले खेती के बाद कचरे से समस्या होती थी, अब वही चीज़ आमदनी का जरिया बन गई है। आसपास के किसान भी अब इस मॉडल को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।”इन दोनों किसानों की पहल अब एक प्रेरणादायक मॉडल बन गई है, जिससे अन्य किसान भी प्रेरणा ले रहे हैं। यह मॉडल जहां एक ओर खेती में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करता है, वहीं दूसरी ओर किसानों को आय का अतिरिक्त स्रोत भी प्रदान करता है।यह पहल टिकाऊ कृषि और ग्रामीण उद्यमिता का बेहतरीन उदाहरण बन चुकी है। यदि इसे व्यापक रूप से अपनाया जाए, तो किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं और अपशिष्ट प्रबंधन की समस्या से भी निजात पा सकते हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Live Cricket

error: Content is protected !!