Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » जनहित और प्रशासनिक समन्वय पर केंद्रित रहा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का दौरा

जनहित और प्रशासनिक समन्वय पर केंद्रित रहा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का दौरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जनहित और प्रशासनिक समन्वय पर केंद्रित रहा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का दौरा

हजारीबाग:-शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह के नेतृत्व में हजारीबाग के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट के लिए पहुँचा। इस दौरे का उद्देश्य प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करना, जनहित के मुद्दों को रेखांकित करना और पारदर्शी व उत्तरदायी शासन व्यवस्था की दिशा में संवाद स्थापित करना रहा।प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम पूर्व उपायुक्त नैंसी सहाय से भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा कि “नैंसी सहाय की संवेदनशील और जनोन्मुखी प्रशासनिक शैली ने हजारीबागवासियों के बीच एक सकारात्मक और स्थायी छवि बनाई है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जिले के विकास, प्रशासन की पारदर्शिता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सहयोगात्मक दृष्टिकोण रखने की बात कही गई। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि “जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में कांग्रेस परिवार हरसंभव सहयोग देगा।”पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से मुलाकात में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। मुन्ना सिंह ने उम्मीद जताई कि “उनके नेतृत्व में हजारीबाग एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त जिला बनेगा।” उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग और संवाद बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी जताई।इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, विरेंद्र सिंह, शशि मोहन सिंह, मनोज नारायण भगत, निसार खान, रेणु देवी, सरयू यादव, शारदा रंजन दुबे, ओमप्रकाश झा, सुनील कुमार ओझा, राजीव कुमार मेहता, कृष्णा किशोर प्रसाद, अजीत कुमार सिंह, गोवर्धन गंझू, दीपक सिंह, देव चव्हाण, विक्की धान, नरेश प्रसाद मेहता, विरेंद्र कुमार, दिनेश यादव, मोहम्मद वशीम सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।मुन्ना सिंह ने अंत में कहा, “जनता की सेवा, सुशासन में भागीदारी और प्रशासन से समन्वय कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम सभी मिलकर हजारीबाग को एक समृद्ध, सुरक्षित और विकसित जिला बनाएंगे। कांग्रेस परिवार सदैव जनकल्याण में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।”

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!