Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग में भव्य संविधान बचाव सभा का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने भरी लोकतंत्र की रक्षा की हुंकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में भव्य संविधान बचाव सभा का आयोजन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने भरी लोकतंत्र की रक्षा की हुंकार

हजारीबाग:- जिला कांग्रेस कमिटी, हजारीबाग के तत्वावधान में शनिवार को पैराडाइज रिसॉर्ट, कार्मेल चौक में जिला स्तरीय संविधान बचाव सभा का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना की रक्षा के उद्देश्य से जनजागरण अभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसमें जिले भर से आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं जागरूक नागरिकों ने भाग लिया।सभा के मुख्य अतिथि, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि आज संविधान की आत्मा को समझने और उसे जनमानस से जोड़ने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा, “भारत का संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है। इसकी रक्षा करना हम सबका नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य है।”उन्होंने संविधान विरोधी ताकतों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते हमलों के दौर में हर नागरिक की सजग भागीदारी जरूरी है। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है।सभा में सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, समानता एवं मौलिक अधिकारों पर विशेष चर्चा हुई। नेताओं ने एक स्वर में संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया और कहा कि इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का सशक्त विरोध किया जाएगा।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और संविधान के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण का संकल्प दोहराया गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री जय प्रकाश भाई पटेल, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, महासचिव विनोद कुशवाहा, ओबीसी नेता सुरजीत नागवाला, महिला अध्यक्ष बेबी देवी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष साजिद अली खान, युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन संजय तिवारी ने किया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Live Cricket

error: Content is protected !!