Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री से मेजर जनरल मोगे और डागर की मुलाकात, डूरंड कप में सम्मिलित होने का आमंत्रण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुख्यमंत्री से मेजर जनरल मोगे और डागर की मुलाकात, डूरंड कप में सम्मिलित होने का आमंत्रण

रांची :-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मेजर जनरल अरुण राजेश मोगे (विशिष्ट सेवा पदक), ईस्टर्न कमांड मुख्यालय, और मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर (विशिष्ट सेवा पदक), जीओसी-23 इन्फैंट्री डिवीजन ने शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर दोनों सैन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जुलाई माह में जमशेदपुर में आयोजित होने वाली डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने का आमंत्रण दिया। उल्लेखनीय है कि मेजर जनरल मोगे डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता समिति के उपाध्यक्ष भी हैं।डूरंड कप भारत की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता है, जिसकी मेज़बानी जमशेदपुर जैसे औद्योगिक और खेल-प्रेमी शहर के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सैन्य और नागरिक टीमें देशभर के खेल प्रेमियों को जोड़ती हैं।मुख्यमंत्री ने सैन्य अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि झारखंड खेलों की भूमि है और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने डूरंड कप आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!