Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » हजारीबाग में स्पीड रडार गन से तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा

हजारीबाग में स्पीड रडार गन से तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में स्पीड रडार गन से तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के लिए बनी आफत

हजारीबाग:- शहर में सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों पर अब नकेल कसने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने स्पीड रडार गन के ज़रिए शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति पर नजर रखना शुरू कर दिया है।नई तकनीक के तहत पुलिसकर्मी अब दूर से ही वाहनों की गति माप सकते हैं। जैसे ही कोई वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में पाया जाता है, उसका नंबर दर्ज कर ऑन स्पॉट चालान की कार्रवाई की जाती है।जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कामती ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अब तक दर्जनों वाहन चालकों का चालान काटा जा चुका है।इस कार्रवाई के बाद आम लोगों में भी गति सीमा के पालन को लेकर जागरूकता देखी जा रही है। अधिकारी बताते हैं कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें, ताकि स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket