Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़कागांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

हजारीबाग:- बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो ग्राहक, होटल संचालक, एक ब्रोकर और दो महिलाएं शामिल हैं जो देह व्यापार में संलिप्त थीं। यह अवैध गतिविधि राधा मोहन इन होटल में संचालित हो रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद बड़कागांव थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बड़कागांव पुलिस ने मामले में सख्त कदम उठाने और दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Hazaribagh :पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी

पदमा में नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार इनोवा से 732 पीस नकली शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी हजारीबाग।

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Live Cricket

error: Content is protected !!