Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार महीनों में 68 अपराधी गिरफ्तार, 44 हथियार बरामद

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार महीनों में 68 अपराधी गिरफ्तार, 44 हथियार बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार महीनों में 68 अपराधी गिरफ्तार, 44 हथियार बरामद

जमशेदपुर:-शहर में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बीते चार महीनों के भीतर जमशेदपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 28 मामलों में 68 अपराधियों को गिरफ्तार कर 44 अवैध हथियार बरामद किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 10 हथियार कदमा थाना क्षेत्र से जब्त किए गए हैं, जबकि अन्य थाना क्षेत्रों से भी अवैध हथियार बरामद हुए हैं।इसकी जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि यह सफलता शहर में लगातार बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की दिशा में अहम कदम है।

वहीं, ताजा घटना में कदमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात LIC मैदान से दो अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान सोनारी के रहने वाले अंकुर सिंह और उदयभान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, अंकुर सिंह 2022 में सोनारी में हुए एक हत्या मामले में जेल जा चुका है और कुछ दिन पहले ही रिहा हुआ है। जेल से बाहर आने के बाद वह उदयभान के साथ मिलकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रूपेश सोनी की रिपोर्ट

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket