Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » हजारीबाग में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारियों पर हुई चर्चा

हजारीबाग में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारियों पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारियों पर हुई चर्चा

हजारीबाग:-जिला कांग्रेस कार्यालय, कृष्ण वल्लभ आश्रम, हजारीबाग में सोमवार को कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने की। इस दौरान आगामी 24 मई 2025 को आयोजित होने वाली ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। यह रैली जिला कांग्रेस मैदान में आयोजित होगी, जिसके बाद हजारीबाग जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में क्रमशः रैलियों का आयोजन किया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि जातीय जनगणना और सरना धर्म कोड लागू कराने के प्रयासों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के मंत्रीगण, विधायकगण और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने बैठक में कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी, वे पूरी निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने प्रस्तुत किया।बैठक में प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह, बिनोद सिंह, राजू चौरसिया, संजय तिवारी, अजय गुप्ता, सुनील सिंह राठौर, गुड्डु सिंह, रेणु कुमारी, मिथिलेश दुबे, डॉ. प्रकाश कुमार, कृष्ण कुमार यादव, सरयु यादव, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, राजीव मेहता, रघु जायसवाल, मुन्ना सिंह, नरसिंह प्रजापति, अब्बास अंसारी, राशिद खान, जितेन्द्र गिरी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket