Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 13.73 ग्राम मादक पदार्थ और नगद रुपये बरामद

ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 13.73 ग्राम मादक पदार्थ और नगद रुपये बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 13.73 ग्राम मादक पदार्थ और नगद रुपये बरामद

कटकमदाग:- कटकमदाग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से कुल 13.73 ग्राम ब्राउन शुगर, नकदी और नशे से जुड़े उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम और उनके पास से बरामद वस्तुएं इस प्रकार हैं:-

  1. सुजल कुमार के पास से कागज की पुड़िया में लगभग 4.65 ग्राम ब्राउन शुगर और 800 रुपये नगद (100 रुपये के 6 नोट एवं 50 रुपये के 4 नोट) बरामद हुए।
  2.  प्रियांशु सिंह उर्फ बबुआ के पास से कागज की पुड़िया में 5.00 ग्राम ब्राउन शुगर, एक लाइटर तथा 600 रुपये नकद (500 रुपये का 1 नोट एवं 100 रुपये का 1 नोट) बरामद किए गए।
  3.  शुभम कुमार के पास से कागज में तीन पुड़ियों में लगभग 0.05 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।
  4. सुरज कुमार गुप्ता के पास से दो पुड़ियों में लगभग 0.03 ग्राम ब्राउन शुगर और 700 रुपये नगद (500 रुपये का 1 नोट और 200 रुपये का 1 नोट) बरामद हुए।
  5. सरोज कुमार उर्फ छोटु के पास से प्लास्टिक में 4.00 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 लाइटर और एक माप-तौल मशीन बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि कुल मिलाकर 13.73 ग्राम ब्राउन शुगर और 2100 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket