Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने अपराध गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का आदेश

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने अपराध गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने अपराध गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का आदेश

हजारीबाग:-16 मई को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर रणनीति बनाई गई और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देश दिए:

1. वर्ष 2020 तक के सभी लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का आदेश दिया गया।

2. एनडीपीएस एक्ट से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

3. महिला उत्पीड़न, हिंसा तथा अनुसूचित जाति-जनजाति से जुड़े मामलों में 60 दिनों के भीतर कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

4. पिछले माह के सभी गंभीर आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई और उनके शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया गया।

5. वर्ष 2024 के पूर्व के सभी लंबित कांडों को शीघ्र सुलझाने के लिए निर्देश दिए गए।

6. सभी थानों में लंबित जमानती/गैरजमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती को विशेष अभियान चलाकर निष्पादित करने को कहा गया।

7. सिविल कोर्ट की सुरक्षा की नियमित समीक्षा और सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

8. नशा तस्करों और नशाखोरी को बढ़ावा देने वाले गिरोहों पर कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

9. सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करते हुए, अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया।

10. संगठित अपराध, अवैध खनन और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर CCA व NSA के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

11. सरकारी जमीन संबंधी मामलों के समाधान के लिए अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने को कहा गया।

12. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर खनन पर पूर्ण रोक लगाने हेतु ज़िला खनन पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के सहयोग से कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

13. साइबर अपराधों के लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया।

14. आर्म्स एक्ट के पुराने मामलों में जेल से बाहर आए अभियुक्तों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

15. सभी थाना प्रभारी को जनता की समस्याएं सुनने और उनका समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक का कड़ा रुख देखने को मिला। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराध पर लगाम कसने और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket