Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » राष्ट्रीय समाचार स्पेशल » गोंदावार गांव में भू-माफियाओं का आतंक, पीढ़ियों से बसे आदिवासी जमीन से बेदखल करने की कोशिश

गोंदावार गांव में भू-माफियाओं का आतंक, पीढ़ियों से बसे आदिवासी जमीन से बेदखल करने की कोशिश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोंदावार गांव में भू-माफियाओं का आतंक, पीढ़ियों से बसे आदिवासी जमीन से बेदखल करने की कोशिश

चुरचू:-हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव गोंदावार में भू-माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव के खाता संख्या 3, प्लॉट संख्या 251, 252 और 485, कुल 12 एकड़ 31 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि यह ज़मीन उनके पूर्वजों के समय से आबाद है और वे तीन-चार पीढ़ियों से इस जमीन पर रहकर खेती करते आ रहे हैं, लेकिन अब भू-माफिया दलालों द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।गांव के लोगों का कहना है, सरकार आदिवासियों के नाम पर योजनाएं चलाने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि असली भूमिपुत्रों को उनकी पुश्तैनी जमीन से ही बेदखल किया जा रहा है। प्रशासन से शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।जब इस विषय में अंचलाधिकारी चुरचू, श्री राजमोहन तुरी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें इस मामले की कोई लिखित या मौखिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर वे निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई करेंगे।इस प्रदर्शन में शामिल निम्न ग्रामीणों शिवलाल मरांडी, जेवियर मरांडी, मोतीलाल हंसदा, मार्कुस मरांडी, मनसो मुर्मू, अनमोल मुर्मू, सुबोध हेम्ब्रोम, रूपलाल हेम्ब्रोम, वीरान मरांडी, सुनील किस्कू, सहदेव मुर्मू, लखीराम हेम्ब्रोम, रीतलाल हेम्ब्रोम सहित कई ग्रामीण थे।ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप और न्याय की मांग की है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ नष्ट, थाना प्रभारी दीपक सिंह की सख्ती से मचा हड़कंप। हजारीबाग, बड़कागांव:अवैध शराब निर्माण और

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

ड्रोन से निगरानी, जमीन पर मुस्तैदी: बड़कागांव में थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  हजारीबाग, बड़कागांव:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

चतरा में रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीसी-एसपी ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, संवेदनशील स्थलों

Live Cricket

error: Content is protected !!