Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह से मिले आयुष्मान भारत योजना के तहत डायलिसिस से पीड़ित मरीज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह से मिले आयुष्मान भारत योजना के तहत डायलिसिस से पीड़ित मरीज

हजारीबाग:-मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह से आयुष्मान भारत योजना के तहत डायलिसिस से पीड़ित मरीजों ने मुलाकात की। मरीजों ने निजी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा न मिलने की गंभीर समस्या को उनके समक्ष रखा। मरीजों का कहना था कि केंद्र सरकार की बहुप्रचारित योजना के बावजूद उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी स्थिति और भी बदतर हो रही है। इस विषय पर उन्होंने गहरी चिंता जताई और कहा कि यह न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की विफलता है, बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ भी है।मुन्ना ने इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही संबंधित विभागीय मंत्री से मुलाकात करेंगे और मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसेवा और जनस्वास्थ्य कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांग्रेस हमेशा गरीब, पीड़ित और वंचित वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।मुख्य रूप से तपेश्वर राय , फिरोज अंसारी , करू यादव , मोहम्मद शहाबुद्दीन , सुरेंद्र दांगी , कौशल्या देवी , महावीर प्रसाद , गौतम कुशवाहा विक्की कुमार धान उपस्थित थे,

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!