Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हज़ारीबाग में आयकर विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया लोकार्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हज़ारीबाग में आयकर विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया लोकार्पण

हजारीबाग:-झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सोमवार को हज़ारीबाग पहुंचे, जहाँ उन्होंने आयकर विभाग द्वारा बनाए गए नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर हज़ारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, आयकर विभाग के आयुक्त समेत कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।उद्घाटन समारोह में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आयकर विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए विभाग के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग देश की आर्थिक रीढ़ है और इसकी संरचनात्मक मजबूती राष्ट्र निर्माण में सहायक होगी। सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हज़ारीबाग जैसे विकसित होते शहरों में ऐसे भवनों का निर्माण प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने में मदद करेगा।उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बुनियादी ढांचे को सशक्त बना रही हैं। आयकर विभाग के आयुक्त एवं वरीय अधिकारियों ने भवन निर्माण में मिले सहयोग के लिए सरकार का आभार जताया और विभाग की भावी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह के अंत में अतिथियों ने भवन का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों से विभागीय कार्यों के संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!