लालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी का मामला सुलझाया

रांची:-रांची से खबर है कि लालपुर थाना पुलिस ने 10 मई 2025 को एक चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक विधि-विवादित किशोर को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी का ट्रॉली बैग, साड़ी, मोबाइल फोन और कीमती आभूषण—जिनमें सोने की अंगूठी, चैन और कानबाली शामिल हैं—बरामद किए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Author: Rashtriy Samachar
खबर वही जो सबको रखे आगे











