Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » चतरा से कोडरमा जा रही बस पेड़ से टकराई, दो दर्जन यात्री घायल

चतरा से कोडरमा जा रही बस पेड़ से टकराई, दो दर्जन यात्री घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा से कोडरमा जा रही बस पेड़ से टकराई, दो दर्जन यात्री घायल

चतरा:-शनिवार को चतरा-चौपारण मुख्य सड़क पर गंधरिया के पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे करीब 24 यात्री घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज चतरा सदर अस्पताल में चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुधांशु ट्रेवल्स की यह बस चतरा से कोडरमा के झुमरीतलैया की ओर जा रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार गूंजने लगी।दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायलों को विशेष निगरानी में रखा गया है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!