Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त उपकरण वितरण शिविर, हजारीबाग प्रशासन का सराहनीय कदम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त उपकरण वितरण शिविर, हजारीबाग प्रशासन का सराहनीय कदम

हजारीबाग:-भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO), जो कि भारत सरकार का उपक्रम है, के निर्देश पर हजारीबाग जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मूल्यांकन एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लाभुकों को आवश्यक सहायक यंत्र/उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

शिविर की तिथि एवं स्थान इस प्रकार हैं:

  • केरेडारी प्रखंड: 9 मई से 10 मई 2025
  • ईचाक प्रखंड: 13 मई 2025
  • बरकट्ठा प्रखंड: 14 मई 2025
  • चलकुशा प्रखंड: 15 मई 2025

दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेज के रूप में लाना होगा:

  1. एक पासपोर्ट साइज फोटो
  2.  दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छाया प्रति
  3. आय प्रमाण पत्र (मासिक आय ₹22,500/- से कम)
  4. आधार कार्ड की छाया प्रति

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनिवार्य दस्तावेज:

  1. आधार कार्ड (आयु 60 वर्ष से अधिक)
  2. आय प्रमाण पत्र (मासिक आय ₹15,000/- से कम)
  3. एक पासपोर्ट साइज फोटो

प्रशासन ने बताया कि इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जो शिविर संचालन में सहयोग करेंगे।हजारीबाग जिला प्रशासन ने जरूरतमंदों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी प्रखंड में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ अवश्य उठाएं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!