Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पर सवाल

ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पर सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ग्रामीणों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पर सवाल

हज़ारीबाग:-हजारीबाग जिले के सखिया पंचायत अंतर्गत गुढ़वा गांव में गरीब किसानों की जमीन पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा उनकी कृषि भूमि पर जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित खाता संख्या 02, प्लॉट संख्या 632 से जुड़ा है, जिसकी कुल भूमि 24.52 एकड़ बताई गई है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा लगभग 8 एकड़ भूमि पर जबरन पक्का बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि इस भूमि पर पहले से ही विवाद लंबित है। इस संबंध में न्यायालय में वाद संख्या 476/24 भी विचाराधीन है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए कई बार प्रशासन को आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने स्पष्ट मांग की है कि जब तक न्यायालय से निर्णय नहीं आता, तब तक निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए और कानून का पालन सुनिश्चित किया जाए।
इस मामले पर राष्ट्रीय समाचार के संवाददाता आशीष यादव को प्रतिक्रिया देते हुए सदर अंचलाधिकारी मयंक भूषण ने कहा,”त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित भूमि की जांच के लिए विभागीय कर्मचारी एवं अमीन को स्थल पर भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”ग्रामीणों की उम्मीद अब जिला प्रशासन से न्याय की है। देखना यह होगा कि न्यायालय की प्रक्रिया के बीच प्रशासन कितना प्रभावी हस्तक्षेप करता है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता

मेडिकल कॉलेज में भी हुई है जैम पोर्टल से खरीदारी, जांच दोनों की होनी चाहिए : मनोज गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में खरीदारी मामले की निष्पक्ष

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच

जैम पोर्टल खरीद मामले की जांच पर उठे सवाल सांसद मनीष जायसवाल बोले- जिन पर घोटाले का शक, वही कर रहे जांच हजारीबाग:स्वास्थ्य विभाग में

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश

हजारीबाग एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक लंबित मामलों के निष्पादन, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों पर सख्ती के दिए निर्देश हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने किया सम्मानित बरही बैंक डकैती मामले में वाराणसी से तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी

Live Cricket

error: Content is protected !!