Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विंग कमांडर व्योमिका सिंह: ऑपरेशन सिंदूर की नायिका, जिसने दुश्मन को दिया करारा जवाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विंग कमांडर व्योमिका सिंह: ऑपरेशन सिंदूर की नायिका, जिसने दुश्मन को दिया करारा जवाब।
भारतीय सेना की महिला शक्ति ने रचा पराक्रम का नया इतिहास।

नई दिल्ली:- भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में की गई जवाबी कार्रवाई में एक नया इतिहास रचा गया है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाली दो महिला सैन्य अधिकारियों में से एक रही विंग कमांडर व्योमिका सिंह, जो भारतीय वायुसेना में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में कार्यरत हैं।प्रेस कांफ्रेंस में देश को संबोधित करते हुए विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि यह केवल जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता पर किए गए प्रहार का दृढ़ और निर्णायक उत्तर था। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान भविष्य में कोई भी उकसावे वाली कार्रवाई करता है, तो भारतीय सेना पहले से अधिक सटीक और प्रभावशाली तरीके से जवाब देने के लिए तैयार है।व्योमिका सिंह को हेलीकॉप्टर उड़ाने का 2500 घंटे से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर के कठिन इलाकों में कई रेस्क्यू और ऑपरेशनल मिशनों का नेतृत्व किया है। 2020 में अरुणाचल प्रदेश में एक चुनौतीपूर्ण मिशन के दौरान उन्होंने दर्जनों लोगों की जान बचाई थी।दिलचस्प बात यह है कि व्योमिका सिंह का नाम उनके माता-पिता ने विशेष रूप से “आकाश में रहने वाली” सोचकर रखा था और उन्होंने इसे सार्थक कर दिखाया। वे एनसीसी से जुड़ने के बाद एयरफोर्स में शामिल हुईं और 2019 में फ्लाइंग ब्रांच में परमानेंट कमीशन प्राप्त किया।

2021 में उन्होंने हिमालय की ऊंची चोटियों में शामिल माउंट मणिरंग (21650 फीट) के पर्वतारोहण अभियान में भी भाग लिया था।

इस सैन्य कार्रवाई में 9 आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया गया, जिसमें 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। प्रेस वार्ता में उपस्थित एक और अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी थीं, जिन्होंने सेना की तैयारी और संकल्प को विश्व के समक्ष स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया।ऑपरेशन सिंदूर न केवल सैन्य सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की नारी शक्ति का उद्घोष भी है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह आज देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!