Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्वस्थ खान-पान पर गांव में फैलाई गई जागरूकता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

स्वस्थ खान-पान पर गांव में फैलाई गई जागरूकता

इचाक (हजारीबाग) – पीजी सीएनडी और माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी, इंडिया (झारखंड यूनिट) के संयुक्त तत्वावधान में 2 मई 2025 को इचाक प्रखंड के कुसुम सुकरी गांव में “स्वस्थ खान-पान और छांछ के उपयोग” को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत पीजी सीएनडी सेमेस्टर 2 के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांववासियों को छांछ के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति जागरूक किया और बताया कि कोल्ड ड्रिंक्स की जगह छांछ का सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है।इसके अतिरिक्त, विभिन्न समूहों से संवाद कर खान-पान की आदतों और स्वास्थ्य स्थितियों की जानकारी ली गई तथा संतुलित आहार, स्वच्छता, एनीमिया, डेंटल केयर, महिलाओं में मेनोपॉज और किशोरियों के पोषण पर विस्तार से चर्चा की गई।छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिशु के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम आहार होता है और गर्भवती महिलाओं के आहार में हरी सब्जियाँ, फल, दूध, अंडा, मांस और मछली शामिल होना आवश्यक है। साथ ही किशोरियों को आयरन, विटामिन सी और प्रोटीन युक्त आहार लेने की सलाह दी गई ताकि वे एनीमिया से बच सकें।कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को स्वच्छता और पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को जंक फूड से परहेज कर संतुलित भोजन की ओर प्रेरित किया गया।कार्यक्रम की सफलता में विभाग निदेशक डॉ. मनोज कुमार, शिक्षिकाएं जया सिन्हा और सुषमा कुमारी, तथा शिक्षेत्तर कर्मचारी बेबी हेना और राजीव भेगरा का विशेष योगदान रहा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!