Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हज़ारीबाग में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, किसानों की चिंता बढ़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हज़ारीबाग में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, किसानों की चिंता बढ़ी

हज़ारीबाग— ‘झारखंड का शिमला’ कहे जाने वाले हज़ारीबाग में इन दिनों मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बुधवार को अचानक आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज़ आंधी, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया। इससे न सिर्फ जनजीवन प्रभावित हुआ, बल्कि खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है।दिन में अचानक अंधेरा छा गया, जिससे लोग चौंक गए। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे तेज हवाओं में गिर पड़े। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।

किसानों की मेहनत पर पानी फिरा
तेज़ हवाओं और ओलों के कारण गेहूं, सब्जी और आम की फसलों को भारी क्षति पहुँची है। कुछ किसानों ने बताया कि पूरी साल की मेहनत एक दिन में बर्बाद हो गई। चौपारण के किसान लक्ष्मण महतो ने कहा, “हमने जो फसल बेचने की तैयारी कर रखी थी, वह पूरी तबाह हो गई है। सरकार से मदद की उम्मीद है।”हज़ारीबाग में मौसम की इस मार ने एक बार फिर दिखा दिया कि प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के बावजूद आपदाएं भी इसी धरती का हिस्सा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!