Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल पांच युवक व एक नाबालिग गिरफ्तार, 7.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद जपुआ मैदान से गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल पांच युवक व एक नाबालिग गिरफ्तार, 7.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद जपुआ मैदान से गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल पांच युवक व एक नाबालिग गिरफ्तार, 7.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
जपुआ मैदान से गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।

आशीष यादव की रिपोर्ट

गिद्धौर (चतरा):-गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत जपुआ मैदान के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7.70 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक मापतौल मशीन, चार स्क्रीन टच मोबाइल और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर जपुआ मैदान के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया श्री शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और सभी आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:-

1. श्रवण कुमार (24 वर्ष), पिता- लोकनाथ दांगी, निवासी कटघरा सियारी, थाना गिद्धौर, जिला चतरा

2. राहुल कुमार (19 वर्ष), पिता- अशोक कुमार दांगी, ग्राम सिमर टोला, थाना गिद्धौर, जिला चतरा

3. बंटी कुमार (26 वर्ष), पिता- हरिभूषण प्रसाद, निवासी राजमोहन लाइन, बंसीलाल चौक, थाना सदर

4. कृष्णा कुमार यादव (29 वर्ष), पिता- रामचंद्र यादव, निवासी बनहा नरसिंह स्थान, थाना कटकमदाग

5. मुकेश कुमार यादव (28 वर्ष), पिता- सुरेश यादव, निवासी नावादा बनहा, थाना कटकमदाग

6. एक नाबालिग, जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है!

गिधौर पुलिस ने इस मामले में गिद्धौर थाना कांड संख्या- 27/2025, दिनांक 30.04.2025, के तहत धारा 17(b)/21(b)/22(b)/27(a)/28/29 NDPS Act के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी व कर्मी:-

  • श्री शुभम कुमार खंडेलवाल (भा.पु.से.), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया
  • श्री अमित कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, गिद्धौर
  • सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद शर्मा
  • गिद्धौर थाना के अन्य पुलिसकर्मी

गिधौर पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है और मामले की तह तक जाने के लिए आगे की छानबीन कर रही है।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

3 thoughts on “ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल पांच युवक व एक नाबालिग गिरफ्तार, 7.70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद जपुआ मैदान से गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज”

  1. A fascinating discussion is definitely worth comment.
    I do believe that you need to publish more on this subject matter,
    it may not be a taboo matter but typically people do not speak about such subjects.

    To the next! Kind regards!!

    Reply
  2. My programmer is trying to persuade me to move to .net from PHP.
    I have always disliked the idea because of the costs.
    But he’s tryiong none the less. I’ve been using WordPress on various
    websites for about a year and am concerned about switching to another platform.

    I have heard excellent things about blogengine.net.

    Is there a way I can transfer all my wordpress posts into it?
    Any help would be really appreciated!

    Reply

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर?

अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी ने नहीं किया हस्ताक्षर? टीएमसी के रुख पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए स्पष्ट निर्देश हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी

झारखंड से वैश्विक मंच तक: Amazon India के कंट्री हेड समीर कुमार की प्रेरक कहानी ये हैं समीर कुमार—Amazon India के कंट्री हेड। राष्ट्रीय समाचार

विश्व भर की महाशक्तियों में सत्ता पर हैं Right Wing पार्टी, क्या हैं इसके पीछे संभावित कारण…..?

दक्षिणपंथ का उभार: वैश्विक राजनीति से भारत तक बदलती धारा अवैध प्रवासन, शरणार्थियों और लंबे समय से बसे अल्पसंख्यकों के बीच का अंतर अक्सर राजनीतिक

Live Cricket

error: Content is protected !!