Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पटना में छापेमारी, तीन युवक हिरासत में लिए गए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पटना में छापेमारी, तीन युवक हिरासत में लिए गए

पटना:-जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद बिहार की राजधानी पटना में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खुफिया एजेंसियों द्वारा जारी संदिग्धों के स्केच के आधार पर शुक्रवार देर रात पटना में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।सूत्रों के अनुसार, देर रात खुफिया इनपुट मिला था कि स्केच से मिलते-जुलते चेहरे वाले दो व्यक्ति पटना में देखे गए हैं। इस सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने तीन टीम बनाकर पटना जंक्शन, डाकबंगला चौराहा, फ्रेजर रोड समेत प्रमुख इलाकों में होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया गया।अभियान के दौरान फ्रेजर रोड स्थित एक अपार्टमेंट से पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि ये सभी युवक दरभंगा जिले के रहने वाले हैं और कपड़े का व्यवसाय करते हैं। पुलिस को शक इसलिए हुआ क्योंकि दो युवकों का चेहरा जारी किए गए स्केच से काफी मेल खा रहा था।इसके अलावा, युवकों को डाकबंगला चौराहे के पास संदिग्ध तरीके से फोटो खींचते हुए भी देखा गया था। पूछताछ में एक युवक ने बताया कि वह पहली बार पटना आया है और अपने मित्र को लोकेशन भेजने के लिए तस्वीरें ले रहा था। पुलिस ने स्थानीय थाने से सत्यापन के बाद तीनों युवकों को बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया।गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन

तिरंगा यात्रा और होमगार्ड बहाली को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिला डिफेंस एसोसिएशन 13 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवाओं के जुटने

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद हजारीबाग: पदमा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते गिरफ्तार, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना

JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च हिंसक हुआ, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज; कई छात्रों के घायल होने की सूचना Ranchi: JPSC और JSSC परीक्षाओं

Live Cricket

error: Content is protected !!