Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

TSPC से जुड़ा सहयोगी गिरफ्तार, लेवी वसूली के दौरान पकड़ा गया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

TSPC से जुड़ा सहयोगी गिरफ्तार, लेवी वसूली के दौरान पकड़ा गया

हजारीबाग:-बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चरका पत्थर आंगो गांव निवासी जितेन्द्र गंझू को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के लिए लेवी वसूली करने उरीमारी की ओर जा रहा था।पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना के अनुसार जितेन्द्र गंझू, TSPC के हार्डकोर उग्रवादी प्रताप जी उर्फ दिवाकर गंझू के संपर्क में था और उनके लिए लेवी वसूली तथा आवश्यक सामान पहुंचाने का कार्य करता था।वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार पलाण्डु से उरीमारी जाने वाली सड़क पर चेकिंग लगाई गई थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक ने मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया, जिसे तुरंत घेरकर पकड़ लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जितेन्द्र गंझू, उम्र करीब 24 वर्ष,पिता: स्व. बलदेव गंझू,निवासी: चरका पत्थर आंगो, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग की है।

बरामद सामग्री:-

  • TSPC संगठन के धमकी भरे लाल स्याही से टंकित पर्चे – 02 प्रति
  • लेवी वसूली से संबंधित रसीदें – 05 प्रति
  • रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन – 01 पीस
  • सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल (JH02N-9394) – 01 पीस

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बड़कागांव थाना कांड संख्या 94/25 के अंतर्गत धारा 111(2)b(4) BNS और 17 CLA Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:-पु.अ.नि. नेमधारी रजक, थाना प्रभारी, बड़कागांव,पु.अ.नि. छोटू उरांव,पु.अ.नि. इन्द्रजीत कुमार,पु.अ.नि. आशीष कुमार भगत,स.अ.नि. हादी खाँ,सशस्त्र बल, बड़कागांव थाना शामिल थे

आशीष यादव की रिपोर्ट

 

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!