Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोकारो रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 17 दुकानें जलकर हुई खाक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोकारो रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 17 दुकानें जलकर हुई खाक

बोकारो :-रेलवे स्टेशन के समीप झोपड़ीनुमा दुकानों में गुरुवार की देर रात करीब 1:00 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें 17 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। घटना में हालांकि किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की शुरुआत एक गुमटी से हुई, जिसमें संभवतः शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग ने आसपास की सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया, लेकिन लगभग एक घंटे के विलंब से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक दुकानों को बचाना संभव नहीं हो सका। जली हुई दुकानों में अमित होटल, मनोज जनरल स्टोर, राशन दुकानें व अन्य दैनिक जरूरत की दुकानें शामिल थीं। अमित होटल के मालिक अमित कुमार ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने रात 11:30 बजे दुकान बंद की थी और कर्मचारी दुकान पर ही सो रहे थे।अचानक आग लगने की खबर मिली और बुझाने का प्रयास किया गया, पर आग की लपटें तेज थीं। मनोज कुमार, जिनकी राशन दुकान जल गई, ने बताया कि यह उनकी आजीविका का एकमात्र साधन था। वहीं दुकानदार भीम प्रसाद का कहना है कि उनके पूरे परिवार की जीविका इसी दुकान पर निर्भर थी, अब सब कुछ खाक हो गया है। स्थानीय मंटू दीक्षित ने बताया कि लगभग दो बजे अपने बेटी को लेने के लिए स्टेशन आए थे तो देखा की आग लगी हुई। सभी दुकाने एक दूसरे से सटे होने के कारण एक दुकान से दूसरी दुकान में आग लग गई। फिलहाल प्रशासन द्वारा आग लगने के सटीक कारण की जांच की जा रही है। प्रभावित दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!