Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उत्पाद विभाग ने भगहर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और महुआ चुलाई शराब की जब्ती की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उत्पाद विभाग ने भगहर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और महुआ चुलाई शराब की जब्ती की

चौपारण:-उत्पाद विभाग ने चौपारण प्रखंड के भगहर पंचायत में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और महुआ चुलाई शराब जब्त की है।इस संबंध में उत्पाद अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम भगहर स्थित पुल के समीप मोहन यादव के घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब और महुआ से बनी चुलाई शराब का भंडारण किया गया है।

सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी की गई, जिसमें लगभग 15 पेटी अवैध विदेशी शराब और बड़ी मात्रा में महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी जब्त शराब को घटनास्थल से उत्पाद विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।छापेमारी दल में शामिल अधिकारी उत्पाद अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, सय्यद बेसिरुद्दीन, साधू चरण हेम्ब्रम, अनूप कुमार सिंह, सशस्त्र गृहरक्षक दल, हजारीबाग के थे।

शराब पैकिंग में स्कूली बच्चों का उपयोग, जंगल भी हो रहे नष्ट

ज्ञात हो कि भगहर पंचायत के कई गांवों में महुआ शराब निर्माण एक कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में लगभग 400 अवैध शराब भट्टियां संचालित हैं, जहां से प्रतिदिन 50–70 लाख रुपये मूल्य की शराब तैयार कर तस्करी की जाती है।मुख्यालय से दूरी होने के कारण यहां कार्रवाई तो होती है, लेकिन उसका प्रभाव स्थायी नहीं हो पाता। कार्रवाई के अगले ही दिन शराब निर्माण फिर से शुरू हो जाता है।चिंताजनक बात यह है कि शराब निर्माण और पैकिंग में स्कूली बच्चों का भी उपयोग किया जा रहा है, जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है। वहीं, अवैध शराब के लिए लकड़ी की भारी मात्रा में आवश्यकता के चलते जंगलों की तेजी से कटाई हो रही है। प्रतिदिन 40–50 ट्रैक्टरों से लकड़ी ढोई जा रही है और वन भूमि पर अवैध कब्जा कर घर बनाए जा रहे हैं।वन विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी मौन साधे हुए हैं, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय हो गया है।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार; 18 हजार नकद, दो बाइक और तीन मोबाइल जब्त

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार; 18 हजार नकद, दो बाइक और तीन मोबाइल

Hazaribagh :नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की

Hazaribagh :छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

Chatra:छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश चतरा, 12 नवंबर।

Live Cricket

error: Content is protected !!