Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Rashtriy Samachar Desk » हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही बोलेरो ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 6 बच्चे समेत 8 घायल

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही बोलेरो ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 6 बच्चे समेत 8 घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही बोलेरो ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 6 बच्चे समेत 8 घायल

हज़ारीबाग:-हजारीबाग में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह बच्चों सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एनएच-522 पर टाटीझरिया लाइन होटल चौक के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब एक बोलेरो वाहन, जो एक शादी समारोह से लौट रही थी, सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो चालक पंकज साव को ड्राइविंग के दौरान झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार में गाड़ी सीधा खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।बोलेरो में सवार सभी यात्री गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड स्थित धरमपुर गांव के निवासी हैं, जो रवि यादव की बारात में हजारीबाग के दीपुगढ़ा आए थे। हादसे के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।घायलों की पहचान दीपाली कुमारी (10 वर्ष), राकेश साव (12 वर्ष), अंजलि कुमारी (12 वर्ष), कुमकुम देवी (20 वर्ष), कुहु कुमारी (2 वर्ष), आकांक्षा कुमारी (7 वर्ष), अभिमन्यु कुमार (5 वर्ष) और बोलेरो चालक पंकज साव के रूप में हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल और आरोग्यम में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया गया। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।यह हादसा एक बार फिर से लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग और थकान के खतरनाक परिणाम को उजागर करता है। पुलिस प्रशासन ने लंबी दूरी तय करने वाले चालकों को समय-समय पर विश्राम लेने की सलाह दी है ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

आशीष यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket