Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रांची के BSNL ऑफिस में लगी आग, फायर फाइटिंग टीम की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची के BSNL ऑफिस में लगी आग, फायर फाइटिंग टीम की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू!

रांची :- रांची में गुरुवार देर रात राजधानी रांची के शहीद चौक के पास स्थित बीएसएनएल दफ्तर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां दूरसंचार ग्राहक सेवा केंद्र के पास अचानक आग भड़क उठी। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड और बीएसएनएल की फायर फाइटिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया।मिली जानकारी के मुताबिक आग बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र के पास गलियारे में लगी, जिससे वहां रखे कुछ पुराने सामान और तार जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझा दी। कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि बीएसएनएल परिसर में आग लगी थी, लेकिन समय रहते उसे बुझा लिया गया। किसी भी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।घटना के पीछे की वजह पटाखों की चिंगारी को बताया जा रहा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बारात के दौरान जलाए गए पटाखों की चिंगारी बीएसएनएल परिसर में गिरी, जिससे वहां पड़ी सूखी पत्तियों में आग लग गई। उसके बाद आग धीरे-धीरे पास रखे बेकार सामान और तारों तक फैल गई। कुछ देर तक आग की लपटें ऊंचाई तक उठती रहीं, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय और पास के जीपीओ भवन तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग

अंचल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में JHASA ने की कार्रवाई की मांग प्रशासनिक सेवा संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में घटना की निंदा,

Hazaribagh:-झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हजारीबाग की वर्षा कुमारी का चयन एचडीसीए चेयरमैन मनीष जायसवाल एवं अध्यक्ष राजीव सिंह ने दी बधाई, कहा जिले

Chatra :गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

गिद्धौर पुलिस की कार्रवाई, चोरी का 21 बोरा मुर्गीदाना बरामद चोरी के सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी गिद्धौर।

Hazaribagh:बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया

बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुमशुदा लड़की को 24 घंटे में सकुशल बरामद किया तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को मिली सफलता, थाना प्रभारी

Live Cricket

error: Content is protected !!